#Hindi Quote
More Quotes
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।– हरिवंश राय बच्चन
लगन और मेहनत से हर असंभव काम को संभव किया जा सकता है!
कभी-कभी हमें, उन लोगों से शिक्षा मिलती है, जिन्हें हम अभिमान वश अज्ञानी समझते हैं।– प्रेमचंद
मेहनत सीढ़ियों की तरह होती है और भाग्य लिफ्ट की तरह। लिफ्ट तो किसी भी समय बंद हो सकती है, पर सीढ़ियाँ हमेशा ऊंचाई की ओर ही ले जाती हैं!
अगर यह लगे कि लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा, तो लक्ष्य को नहीं, बल्कि अपने प्रयासों को बदलिए।
मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं– अटल बिहारी वाजपेयी
पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादों को, उनकी किस्मत के पन्ने कभी कोरे नहीं होते!
सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा– स्वामी विवेकानंद
जो मनुष्य इसी जन्म में मुक्ति प्राप्त करना चाहता है, उसे एक ही जन्म में हज़ारों वर्षों का काम करना पड़ता है।– स्वामी विवेकानंद
तू भी वही कर जो घड़ी करती है, चलते रह आज नहीं तो कल सफलता जरूर तेरे कदम चूमेगी!