#Hindi Quote
More Quotes
किसी ने बहुत अच्छी बात कही है… मैं तुम्हें इसलिए सलाह नहीं दे रहा कि मैं ज़्यादा समझदार हूँ, बल्कि इसलिए दे रहा हूँ कि मैंने ज़िंदगी में ग़लतियाँ तुमसे ज़्यादा की हैं।
आपके माता-पिता के सिवा ऐसा कोई नहीं है, जो आपको खुद से ज्यादा सफल देखना चाहता है!
अजीब फितरत है लोगों की, अपनी गलती पर वकील बनते हैं और दूसरे की गलती पर जज बनते हैं!
किसी के बुरे वक्त में उसका हाथ पकड़ो, सहारा दो और उसे हिम्मत दो, क्यूंकि बुरा वक्त तो थोड़े समय में चला जाएगा, लेकिन वह आपको दुआ जिंदगी भर देता रहेगा।
मित्र और दुश्मन, दोनों ही जरूरी हैं; एक जीने के लिए, दूसरा जीने का कारण बताने के लिए।
ये जिंदगी है जनाब, यहाँ बादाम से उतनी अक्ल नहीं आती, जितनी धोखा खाने से आती है!
अपनी खुशहाल जिंदगी के लिए कुछ भी छोड़ देना, लेकिन किसी के लिए अपनी खुशहाल जिंदगी को ना छोड़ना!
न जाने कितने ही रिश्ते खत्म कर दिये इस भ्रम ने कि मैं सही हूं, सिर्फ मैं ही सही हूं
विद्यार्थी के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, हारता वही है जो दिल से लड़ा नहीं होता।
कमियां भले ही हज़ारों हो तुममे लेकिन खुद पर विश्वास रखो, कि तुम सबसे बेहतर करने का हुनर रखते हो।