#Hindi Quote
More Quotes
सभी की खुशियों का ख्याल रखते-रखते हम बड़े हो जाते हैं, फिर एक दिन अचानक ही अपनी खुशी गायब हम पाते हैं।
जो अपना दोस्त खुद बन जाता है उसे दोस्तों की दोस्ती की जरूरत ही नहीं रहती।
हर पतंग जानती है अंत में कचरे में जाना है लेकिन, उसके पहले हमें आसमान छूकर दिखाना है.
जिंदगी मिलती सबको एक सी है, बस इसे जीने के तरीके अलग होते हैं।
लोग गिरे हुए मकानों की ईंटें तक चुरा ले जाते हैं, इसलिए अपने हौसलों को कभी गिरने मत दो।
चुनौतियों से डरना नहीं, बल्कि उनका सामना करना सीखो, आसान व समतल सड़कें कभी भी किसी को अच्छा ड्राइवर नहीं बनातीं।
एक पतंग की तरह उड़ना सीखो, जो उड़ती तो आजाद है लेकिन संस्कारों की डोरी साथ लेकर।
जीवन की समस्याओं से डरो मत, उनसे निपटने की कला सीखो.
दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखो क्योंकि कल तुमसे भी वही गलती हो सकती है।
आजाद रहिए विचारों से लेकिन बंधे रहिये संस्कारों से।