#Hindi Quote
More Quotes
वक़्त के साथ बदल जाओ या फिर सीखो वक़्त बदलना, मजबूरियों को कोसो मत हर हाल में चलना सीखो।
मंजिलें बड़ी ज़िद्दी होती हैं हासिल कहाँ नसीब से होती हैं मगर वहाँ तूफान भी हार जाते हैं जहाँ कश्तियाँ ज़िद पर होती हैं।
आपके माता-पिता के सिवा ऐसा कोई नही है, जो आपको खुद से ज्यादा सफल देखना चाहता है।
जो इंसान मन की तकलीफों को नही बता पता, उसे ही गुस्सा सबसे ज्यादा आता है।
आपकी खराब परिस्थिति में जो साथ दे, कम से कम उसकी इज्जत करना।
किसी से बदला लेने का कोई फायदा नही, बस माफ करके सीधा दिल से निकाल दो।
जब परिवार के सदस्य अप्रिय लगने लगे और पराये अपने लगने लगे, तो समझ लीजिए विनाश का समय आरंभ हो गया है।
हम किसी के लिए तब तक अच्छे है, जब तक हम उनका फायदा करते रहे।
सिर्फ वक़्त के भरोसे मत बैठे रहना, किस्मत वालो के हाथ खाली रह सकते है मेहनत करने वालो के नही।
वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे